MS Word में Symbols कैसे डालें – आसान तरीका

Microsoft Word एक बहुत ही उपयोगी सॉफ्टवेयर है, जिसका उपयोग हम टाइपिंग, लेटर, रिज्यूमे, प्रोजेक्ट और ऑफिस वर्क के लिए करते हैं। कई बार हमें Word में ऐसे निशान या चिन्ह (Symbols) डालने की जरूरत पड़ती है जो कीबोर्ड में सीधे नहीं मिलते, जैसे – ₹, ©, ®, √, →, ±, Ω आदि। ऐसे में Word में Symbols डालने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी हो जाता है। चलिए पढ़ते हैं MS Word में Symbols कैसे डालें ?

MS Word में Symbols क्यों डालते हैं ?

Symbols का उपयोग गणित, अकाउंट, साइंस, टेक्निकल डॉक्यूमेंट, नोटिस, फॉर्म और प्रोफेशनल फाइलों में किया जाता है। सही Symbol से डॉक्यूमेंट ज्यादा साफ और समझने में आसान बनता है।

Insert Menu से Symbol डालना :

  1. सबसे पहले MS Word खोलें
  2. अब ऊपर Insert टैब पर क्लिक करें
  3. दाईं ओर Symbol का ऑप्शन मिलेगा
  4. Symbol पर क्लिक करके More Symbols चुनें
  5. अब एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें बहुत सारे Symbols होंगे
  6. जिस Symbol की जरूरत हो, उस पर क्लिक करें
  7. फिर Insert बटन दबाएँ

इस तरीके से आप किसी भी प्रकार का Symbol आसानी से डाल सकते हैं।

Shortcut Key से Symbol डालना :

कुछ Symbols ऐसे हैं जिनके लिए Shortcut Key होती है, जैसे:

  • © = Alt + 0169
  • ® = Alt + 0174
  • ₹ = Ctrl + Alt + 4
  • √ = Alt + 251

ध्यान रखें, Alt को दबाकर Numeric Keypad से नंबर टाइप करें।

AutoCorrect का उपयोग :

  1. File > Options पर जाएँ
  2. Proofing > AutoCorrect Options खोलें
  3. यहाँ आप अपने अनुसार Symbol सेट कर सकते हैं
    जैसे: (c) = ©

अब जब भी आप (c) टाइप करेंगे, Symbol अपने-आप आ जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें :

निष्कर्ष :

MS Word में Symbols डालना बहुत आसान है, बस सही तरीका पता होना चाहिए। Insert Menu, Shortcut Key और AutoCorrect की मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट को प्रोफेशनल बना सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट, ऑफिस स्टाफ या टाइपिंग सीख रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *