HR का क्या काम होता है ? पूरी जानकारी विस्तार से

HR का क्या काम

किसी भी कंपनी में HR (Human Resource) का काम सिर्फ कर्मचारियों को हायर करने तक सीमित नहीं है। HR का असली काम कंपनी और कर्मचारियों के बीच एक मजबूत रिश्ता बनाना है ताकि कंपनी की ग्रोथ और कर्मचारियों की संतुष्टि दोनों बनी रहें। इसलिए आपको HR का क्या काम होता है के बारे में जानना जरुरी हैं।

HR की मुख्य जिम्मेदारियां

भर्ती और चयन (Recruitment & Selection)

HR डिपार्टमेंट सबसे पहले कंपनी की जरूरत के हिसाब से नई भर्ती का प्लान बनाता है।

  • जॉब पोर्टल और सोशल मीडिया पर वेकेंसी पोस्ट करना।
  • उम्मीदवारों का इंटरव्यू आयोजित करना।
  • सबसे योग्य उम्मीदवार का चयन करना।
  • Offer Letter जारी करके ऑनबोर्डिंग कराना।

सैलरी और पेरोल मैनेजमेंट (Salary & Payroll)

कर्मचारियों की मेहनत का सही इनाम HR ही तय करता है।

  • हर कर्मचारी की सैलरी को Govt Rules के अनुसार फिक्स करना।
  • पेरोल प्रोसेस करना और समय पर सैलरी जारी करना।
  • EPF, ESI और TDS की कटौती सही से करना।
  • बोनस और इंक्रीमेंट की जानकारी अपडेट करना।

अटेंडेंस और लीव मैनेजमेंट

HR का काम सिर्फ सैलरी तक ही नहीं, बल्कि अटेंडेंस और छुट्टियों पर भी नजर रखना होता है।

  • कर्मचारियों की डेली अटेंडेंस रिकॉर्ड करना।
  • छुट्टी (Leave) और हॉलिडे कैलेंडर तैयार करना।
  • EL, CL और Sick Leave का सही हिसाब रखना।

कर्मचारी दस्तावेज़ और रिकॉर्ड (Employee Records)

HR सभी कर्मचारियों का डेटा सुरक्षित रखता है।

  • CV, आधार, पैन और अन्य डॉक्यूमेंट को फाइल करना।
  • पीएफ और ईएसआईसी के रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी लेना।
  • HR Software में सभी डिटेल अपडेट रखना।

कर्मचारी वेलफेयर और ट्रेनिंग

एक अच्छा HR सिर्फ पेपरवर्क नहीं देखता बल्कि कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ाता है।

  • नए कर्मचारियों की ट्रेनिंग आयोजित करना।
  • कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना।
  • सेफ्टी, हेल्थ और वेलफेयर सुविधाएं उपलब्ध कराना।

कंपनी की ग्रोथ में योगदान

HR डिपार्टमेंट का काम सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, यह कंपनी के लिए स्ट्रैटेजी भी बनाता है।

  • नए आइडियाज मैनेजमेंट को देना।
  • स्टाफ मीटिंग और सेमिनार आयोजित करना।
  • कंपनी के रूल्स और पॉलिसी को लागू कराना।

अन्य महत्वपूर्ण कार्य

  • आई-कार्ड जारी करना।
  • सिक्योरिटी गार्ड और थर्ड पार्टी स्टाफ का रिकॉर्ड रखना।
  • महीने के अंत में रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजना।
  • कंपनी का इंटरनल ऑडिट करवाना।

HR क्यों जरूरी है?

HR डिपार्टमेंट कंपनी का बैकबोन है। यह सुनिश्चित करता है कि –

  • कर्मचारियों को अच्छा वर्किंग एनवायरनमेंट मिले।
  • कंपनी के सभी कानूनी नियम फॉलो हों।
  • मैनेजमेंट और स्टाफ के बीच अच्छा कोऑर्डिनेशन बना रहे।

इन्हें भी पढ़ें

अंतिम शब्द

आशा करता हूँ कि आपको HR का क्या काम होता है की जानकारी पसंद आई होगी। HR डिपार्टमेंट किसी भी कंपनी के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि यह कर्मचारियों और मैनेजमेंट को एक साथ जोड़ता है।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट में लिखें।