Excel में Date और Time कैसे डालें
Microsoft Excel एक बहुत ही उपयोगी सॉफ्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल ऑफिस, Payroll, Attendance और रिपोर्टिंग के लिए किया जाता है। Excel में सही तरीके से Date और Time डालना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे डेटा रिकॉर्ड करना और समय के अनुसार रिपोर्ट बनाना आसान हो जाता है।
Excel में Date और Time डालने के कई आसान तरीके हैं। नीचे सभी तरीके विस्तार से बताए गए हैं।
1. आज की Date डालने का Shortcut
अगर आप Excel में तुरंत आज की तारीख डालना चाहते हैं तो यह Shortcut इस्तेमाल करें:
-
Current Date डालने के लिए:
Ctrl + ; (Semicolon)
जैसे ही आप यह दबाएंगे, Excel में आज की Date आ जाएगी।
2. Current Time डालने का Shortcut
अगर आपको Excel में तुरंत समय डालना है तो यह Shortcut सबसे आसान है:
-
Current Time डालने के लिए:
Ctrl + Shift + ; (Semicolon)
इससे आपके सेल में तुरंत वर्तमान समय Insert हो जाएगा।
3. Date और Time दोनों एक साथ डालना
आप चाहें तो Date और Time दोनों एक ही सेल में डाल सकते हैं:
-
पहले दबाएं: Ctrl + ;
-
फिर Space दें
-
फिर दबाएं: Ctrl + Shift + ;
इससे एक साथ Date और Time दोनों Insert हो जाएंगे।
4. Date को सही Format में बदलना
कई बार Date डालने के बाद उसका Format सही नहीं दिखता। उसे ठीक करने के लिए:
-
सेल को Select करें
-
Ctrl + 1 दबाएं
-
Number Tab में जाएं
-
Date Format चुनें
-
OK पर क्लिक करें
5. Auto Date और Auto Time Function
Excel में कुछ Functions भी होते हैं जो Automatic Date और Time दिखाते हैं:
-
आज की Date के लिए:
=TODAY() -
Date और Time दोनों के लिए:
=NOW()
ये Functions हर दिन और हर समय अपने आप Update होते रहते हैं।
इन्हे भी पढ़ें :
निष्कर्ष :
Excel में Date और Time डालना बहुत आसान है। Shortcut Keys और Functions की मदद से आप तेजी से Attendance, Payroll और ऑफिस रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं। अगर आप Excel सीख रहे हैं तो ये Tricks आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगी।