Excel में Print Area कैसे सेट करें

Microsoft Excel में जब हम किसी शीट को प्रिंट करते हैं तो कई बार पूरा डेटा प्रिंट नहीं करना होता, बल्कि सिर्फ चुना हुआ हिस्सा ही चाहिए होता है। ऐसे में Excel का Print Area फीचर बहुत काम का होता है। Print Area सेट करने से सिर्फ वही डेटा प्रिंट होता है जो आपने चुना है।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Excel में Print Area कैसे सेट करें, बदलें और हटाएं।

Excel में Print Area सेट कैसे करें

अगर आप चाहते हैं कि Excel शीट का सिर्फ एक खास हिस्सा ही प्रिंट हो, तो नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपनी Excel शीट खोलें
  • जिस डेटा को प्रिंट करना है उसे माउस से सेलेक्ट करें
  • अब ऊपर Menu में Page Layout टैब पर क्लिक करें
  • Print Area ऑप्शन पर क्लिक करें
  • Set Print Area पर क्लिक करें

अब जब भी आप Print करेंगे, सिर्फ वही सेलेक्ट किया हुआ एरिया प्रिंट होगा।

Excel में Print Area कैसे देखें

Print Area सेट करने के बाद आप उसे आसानी से देख सकते हैं।

  • File मेनू पर जाएं
  • Print ऑप्शन पर क्लिक करें

यहां आपको साफ दिखाई देगा कि कौन सा एरिया प्रिंट होने वाला है।

Excel में Print Area बदलने का तरीका

अगर आपने पहले से Print Area सेट किया हुआ है और उसे बदलना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाएं।

  • नया डेटा सेलेक्ट करें
  • Page Layout टैब पर जाएं
  • Print Area पर क्लिक करें
  • Set Print Area चुनें

पुराना Print Area हट जाएगा और नया सेट हो जाएगा।

Excel में Print Area हटाने का तरीका

अगर आप पूरा शीट प्रिंट करना चाहते हैं और Print Area हटाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

  • Page Layout टैब पर क्लिक करें
  • Print Area ऑप्शन चुनें
  • Clear Print Area पर क्लिक करें

अब पूरी Excel शीट प्रिंट के लिए तैयार हो जाएगी।

Print Area सेट करने के फायदे

  • सिर्फ जरूरी डेटा ही प्रिंट होता है
  • कागज और स्याही की बचत होती है
  • प्रिंट आउट साफ और प्रोफेशनल दिखता है
  • गलत डेटा प्रिंट होने से बचता है

इन्हे भी पढ़ें :

निष्कर्ष :

अब आप अच्छी तरह समझ चुके हैं कि Excel में Print Area कैसे सेट करें। यह फीचर ऑफिस, अकाउंट्स, रिपोर्ट और पेरोल शीट प्रिंट करने में बहुत उपयोगी है। सही Print Area सेट करके आप समय और संसाधन दोनों की बचत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *