Excel शीट को पासवर्ड से कैसे सुरक्षित करें
आज के समय में Microsoft Excel का उपयोग ऑफिस, अकाउंटिंग, पेरोल, डाटा एंट्री और रिपोर्ट बनाने में बहुत ज्यादा होता है। Excel फाइल में अक्सर महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी होती है जैसे सैलरी डाटा, बैंक डिटेल और पर्सनल जानकारी। ऐसे में Excel शीट को पासवर्ड से सुरक्षित करना बहुत जरूरी हो जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको सरल हिंदी में बताएंगे कि Excel शीट, Excel फाइल और Excel सेल को पासवर्ड से कैसे सुरक्षित करें।
Excel फाइल को पासवर्ड से सुरक्षित कैसे करें
अगर आप चाहते हैं कि आपकी Excel फाइल बिना पासवर्ड के कोई भी न खोल पाए तो नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले अपनी Excel फाइल खोलें ।
- अब File मेनू पर क्लिक करें ।
- Info ऑप्शन चुनें ।
- Protect Workbook पर क्लिक करें ।
- Encrypt with Password विकल्प चुनें ।
- अपना पासवर्ड डालें और OK करें ।
- अब फाइल को सेव कर दें ।
अब जब भी कोई इस Excel फाइल को खोलेगा, उसे पासवर्ड डालना होगा।
Excel शीट को पासवर्ड से कैसे सुरक्षित करें ।
अगर आप सिर्फ किसी एक शीट को लॉक करना चाहते हैं तो यह तरीका सबसे अच्छा है।
- Excel फाइल खोलें ।
- जिस शीट को सुरक्षित करना है उस शीट के नाम पर Right Click करें ।
- Protect Sheet ऑप्शन पर क्लिक करें ।
- अपना पासवर्ड डालें ।
- OK पर क्लिक करें ।
अब कोई भी उस शीट में बदलाव नहीं कर पाएगा।
Excel में सेल को पासवर्ड से सुरक्षित कैसे करें ।
अगर आप Excel के कुछ खास सेल को सुरक्षित करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप अपनाएं।
- जिन सेल को लॉक करना है उन्हें सेलेक्ट करें ।
- Right Click करें और Format Cells चुनें ।
- Protection टैब पर जाएं।
- Locked ऑप्शन पर टिक करें ।
- OK करें ।
- अब Review टैब में जाकर Protect Sheet पर क्लिक करें ।
अब वे सेल सुरक्षित हो जाएंगे।
जरूरी सावधानियां :
पासवर्ड हमेशा मजबूत रखें।
पासवर्ड कहीं सुरक्षित जगह पर लिखकर रखें।
पासवर्ड भूलने पर Excel फाइल खोलना मुश्किल हो सकता है।
अन्य लिंक :
निष्कर्ष :
अब आप जान चुके हैं कि Excel शीट को पासवर्ड से कैसे सुरक्षित करें। ऊपर बताए गए तरीकों से आप अपनी Excel फाइल, शीट और सेल को आसानी से सुरक्षित कर सकते हैं। यह तरीका आपके जरूरी डाटा को सुरक्षित रखने में बहुत मददगार है।