सिक्योरिटी सुपरवाइजर कैसे बनें, योग्यता, सैलरी, अनुभव एवं कार्य

प्रिय पाठक आज मैं इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए एक और महत्वपूर्ण जॉब की जानकारी जुटा कर लाया हूँ। जिसका नाम सिक्योरिटी सुपरवाइजर कैसे बनें है।

क्योंकि मैं भली-भांति इस बात से परिचित हूँ कोरोना काल में सभी व्यक्ति अपनी रोजी- रोटी को लेकर चिंतित रहते है और वे किसी न किसी माध्यम से जॉब को पाने की कोशिश करते है इसलिए मेरा यही उद्देश्य रहता है की में आपके लिए सभी तरह की जॉब की जानकारी लाऊँ।

जिससे आपको जॉब को ढूढ़ने में सहायता मिले इसलिए आज हम सिक्योरिटी  सुपरवाइजर की पोस्ट के बारे में बात करेंगे और उससे जुडी सभी जानकारी को ठीक से साझा करेंगे।

सिक्योरिटी सुपरवाइजर क्या होता हे?

सिक्योरिटी सुपरवाइजर की नौकरी अन्य नौकरियों की तरह महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी की नौकरी होती है क्योंकि सिक्योरिटी सुपरवाइजर ही तय करता है की सिक्योरिटी की टुकड़ी को कहाँ और किस क्षेत्र में भेजना उचित और लाभदायक हो सकता हे।

तथा इसके अलावा सिक्योरिटी सुपरवाइजर सिक्योरिटी से सम्बंधित सभी जानकारी का हिसाब-किताब इस पोस्ट पर बैठे व्यक्ति को ही रखना पड़ता है और समय आने पर उसे अपने सीनियर को वह डिटेल वेवस्थित ढंग से उपलब्ध करानी पड़ती है जो  सिक्योरिटी सुपरवाइजर से जुडी और जानकारी के बारे में निचे चरण बद्ध तरीके से जानेंगे|

किसी भी स्थान जहां सिक्योरिटी की आवश्यकता होती हे वहाँ पर वह अपने साथ 15 से 20 सिक्योरिटी गार्ड की तैयारी के साथ हमेशा तैयार रहता हे और सिक्योरिटी के स्थान पर होने वाली सभी घटना का जिम्मेदार होता है|

सिक्योरिटी सुपरवाइजर बनने के लिए योग्यताएं?

  • शारीरिक तथा मानसिक रूप से फिट होना आवश्यक होता है।
  • बातचीत में बेहतरीन स्किल का होना आवश्यक है।
  • शरीर में किसी भी तरह की दिक्कत का न होना।
  • समयनिष्ठ के साथ टाइम से अपनी ड्यूटी को पूर्ण करें।
  • काम और अपने बॉस के प्रति वफादार रहें।

सिक्योरिटी सुपरवाइजर की जिम्मेदारियां:

  • सभी सिक्योरिटी गार्ड की सिक्योरिटी यूनिफॉर्म को चेक करना।
  • अपने साथियों की समय पर रिपोर्टिंग करना और खुद सबसे पहले जॉब ज्वाइन करें ।
  • सुरक्षा कर्मियोंको व्यवस्थित लाइन में खड़े होने का तरीका बताना।
  • सभी सिक्योरिटी गार्ड  को उनके कार्य से सम्बंधित सभी बातों से परिचय कराना।
  • उपस्थित सिक्योरिटी गार्ड की हाजारी लेकर आगे भेजना।
  • महिने में एक से दो बार सिक्योरिटी गार्ड के कार्य करने में सक्षम होने का परीक्षण के लिए सावधान व् विश्राम का आयोजन करना।
  • समय-समय पर सभी सिक्योरिटी गार्ड की गतिविधियां पर नज़र रखे।
  • सिक्योरिटी गार्ड की समस्याओं का समाधान निकले|
  • अपनी खुद की शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान रखे और अपने सीनियर को शिकायत करने का मौका न दें।
  • सभी की ड्यूटी ख़त्म होने पैर दोबारा से अटेंडेंस प्राप्त करें, यह सब एक सिक्योरिटी सुपरवाइज़र की जिम्मेवारी होती है।

पेट्रोलियम की ड्यूटी देते समय याद रखने योग्य बातें:

  • रात को पेट्रोलियम करते समय अपनी पांचों इंद्रियों को सतर्क रखें।
  • किसीभी प्रकार की हो रही गलत घटना के बारे में तुरंत अपने डिपार्टमेंट के अधिकारी को सूचित कर दें।
  • उपस्थित स्थान में दीवारों पर विशेषकर ध्यान रखे जिससे कोई व्यक्ति अंदर न आने पाए और अनजान सामान को न छोड़ के चला जाये।
  • अपने साथ सभी तरह के सुरक्षित औजार को रखे अपनी सुरक्षा के लिए।
  • आपने आस पास हो रही सभी घटनाओं पर नज़र रखें |
  • और भवन में उपस्थित सभी कक्षों पर नज़र रखे।
  • अनजान व्यक्ति से बात करने से बचें।
  • किसी की दी हुई चीजों का सेवन न करे।
  • ड्यूटी की तैनाती पर मदिरा आदि का सेवन न करे यह खतरनाक हो सकता है।

सिक्योरिटी सुपरवाइजर का इंटरव्यू कैसे होता है?

सिक्योरिटी सुपरवाइजर इंटरव्यू के दौरान आपसे आपके निजी तथा शिक्षा से संबंधित प्रश्न किए जाते हैं जैसे आपको 10वीं तथा 12वीं कक्षा में परसेंटेज कितने प्राप्त हुए और आप कहाँ के रहने वाले हो और इन सभी प्रश्नों के अलावा आपसे सिक्योरिटी सुपरवाइजर की नौकरी से संबंधित प्रश्न किए जाते हैं।

जैसे आपका अनुभव, पहले कभी सिक्योरिटी सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण किया तथा आपकी तरफ से सैलरी की मांग इस प्रकार के विभिन्न तरह के प्रश्न किए जाते हैं।

Security Supervisor की सैलरी कितनी होती है?

जिन व्यक्ति को Security Supervisor की पोस्ट पर नियुक्त किया जाता है उनको एक माह में 15000 से 20000 की सैलरी पर रखा जाता है।

हालांकि यह व्यक्ति के अनुभव शिक्षा तथा कार्य करने की क्षमता पर निर्भर करता है इसलिए हमेशा एक सिक्योरिटी सुपरवाइजर को शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए और अपने काम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए।

सिक्योरिटी सुपरवाइजर की भर्ती के लिए दस्तावेज:

सिक्योरिटी सुपरवाइजर की भर्ती के लिए यह महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं-

1. आधार कार्ड पैन कार्ड की फोटो कॉपी।
2. व्यक्ति की पासपोर्ट साइज फोटो।
3. व्यक्ति का फिटनेस प्रमाण पत्र।
4. दसवीं बारहवीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी।
5. जांच किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट।

इन्हे भी पढ़ें :

अंतिम शब्द:

आशा करता हूँ की मेरे द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी आपको सही लगा होगा।

क्योकिं यह आर्टिकल आपको Security Supervisor की नौकरी दिलाने में सहायता प्रदान करेगा।

जिसको पाने के बाद आप अपने निजी जिंदगी को बेहतरीन और सुख के साथ अपने परिवार के सदस्य के जीवन में रंग भरने में सफल होंगे।

धन्यवाद।

Leave a Comment

Follow us on Social Media